Kulvriksh Gatha: आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूरे विश्व में सयुंक्त राज्य अमेरिका(USA) जैसा अत्यधिक विकसित देश के नागरिक अपने पारिवारिक इतिहास ( Family History) को जानने और वंशावली(Genealogy) बनवाने में सबसे आगे हैं।
वंशावली न जानने का नुकसान
उन्हें इस बात की जरूरत महसूस होती है कि अपने परिवार के वंश हिस्ट्री को जानना अन्य कार्यों की तरह महत्वपूर्ण है। यू एस ए में न्यू हिस्टोरिक वंशावली सोसायटी, ऑगस्ट सोसायटी जैसी संस्थाएं वंशावली शोध ( Genealogy research) की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।
क्योंकि अमेरिका के लोगों को अपने परिवार का इतिहास जानने का महत्व समझ आ गया है। यदि कोई व्यक्ति अपनी फैमली हिस्ट्री या वंशावली को नहीं जानता है तो उसे क्या नुकसान है आज कुलवृक्ष गाथा (Kulvriksh Gatha ) का विषय यही है।
व्यक्ति अपने पूर्वजों से जुड़ नहीं पाता
Kulvriksh Gatha: यदि किसी व्यक्ति को अपने परिवार का बैकग्राउंड नहीं पता है तो वह अपने पूर्वजों से टूटा रहता है वह उनके श्रम का लाभ नहीं ले पाता।उसे यह जानकारी नहीं हो पाती कि वह किस परिवार के वंशज हैं।
हम अज्ञान रहते हैं अपने अतीत से, अपने पारिवारिक इतिहास से, अपने वंशवृक्ष ( Family Tree)से अपनी पहचान से।
इसलिए अब बहुत से शौक वश भी अन्य जानकारियों की तरह वंशावली की जानकारी भी एकत्र करते हैं कि उनके परदादा और उनके पहले लोग कौन थे। ताकि वे वर्तमान पीढ़ी को उनका पारिवारिक इतिहास( Family History) विरासत के तौर पर सौंप सकें।
हमें परिवार के कुल देवता या कुलदेवी से अनभिज्ञ रहते हैं
Kulvriksh Gatha: पौराणिक ग्रंथों में लिखा हैं कि हमारा परिवार तभी फल- फूल सकता हैं जब हमारे पारिवारिक देवता या देवी अर्थात कुल देवी या कुल देवता प्रसन्न रहते हैं। इसके लिए हमें समय- समय पर अपने कुलदेवता या कुलदेवी की पूजा अर्चना करनी चाहिए ।
लेकिन आज लोग अपनी जीविका नौकरी और व्यवसाय के चक्कर में गांव या जन्मभूमि को छोड़कर दूर निवास करते हैं। इसलिए उन्हें अपने खानदान कुलदेवी या कुलदेवता की सही जानकारी नहीं हो पाती है जबकि उनका हर किसी के जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है।
पुराणों में वर्णित है कि कुलदेवी या कुलदेवता पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे पारिवारिक संरक्षक होते हैं। जिनके स्मरण मात्र से हम संकटों से दूर रहते हैं । यदि हमें अपने कुलदेव या कुलदेवी के बारे में नहीं पता है तो उसकी जानकारी वंशावली बनवाकर की जा सकती है।
वंशावली जमीन संबंधी सरकारी कार्यों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज हैं
Kulvriksh Gatha : पुश्तैनी जमीन को प्राप्त करने के लिए भी अब वंशावली को अनिवार्य कागजात है।
ताकि पारिवारिक हिस्ट्री जानकर और वंश वृक्ष बनाकर यह पता किया जा सके कि पैतृक भूमि पर मालिकाना हक वास्तव में किस किसका है।
जमीन सर्वेक्षण में वंशावली की जरूरत होती है। वंशावली को प्रपत्र 3 के माध्यम से जमा करना होता है।
कुल मिलाकर कहने का अर्थ यह कि आपके परिवार के अनिवार्य कागजातों की तरह वंशावली भी एक अति आवश्यक दस्तावेज की बनवाकर अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।
हम अपने परिवार की वंशावली कहां से पा सकते हैं
Kulvriksh Gatha: अब सवाल यह उठता है कि हम अपने परिवार की वंशावली कहां से पा सकते हैं।
तो आज के ऑन लाइन युग में आप घर बैठे अपना पारिवारिक इतिहास अर्थात वंशावली प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको देश की जानी- मानी वंशावली विशेषज्ञ कंपनी कुलवृक्ष(kulvriksh )की वेवसाइड www.kulvriksh.org पर जाना होगा अथवा मोबाईल नंबर 7778861234 पर बात करना होगा।
इसके अतिरिक्त आप कुलवृक्ष एप ( kulvriksh app) के द्वारा भी बहुत आसानी से अपनी पारिवारिक वंशावली प्राप्त कर सकते हैं।
सरकारी कार्यों में उपयोग के लिए आपको कुलवृक्ष(kulvriksh )के द्वारा बनाई गई वंशवली पर सक्षम अधिकारी से साइन मोहर कराना होगा।