You are currently viewing वंशावली शब्द का वास्तव में असली अर्थ है क्या?
वंशावली शब्द का वास्तव में असली अर्थ है क्या?

वंशावली शब्द का वास्तव में असली अर्थ है क्या?

वंशावली शब्द

हिंदी भाषा में कुछ ऐसे शब्द हैं जिसके अर्थ को बताने में अच्छे- अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति भी अपने आपको असमर्थ पाते हैं। उन्हीं में से एक शब्द है वंशावली। इस शब्द को हम पढ़ते- सुनते खूब हैं लेकिन उसके अर्थ की गहराई तक नहीं पहुंचने की जरूरत नहीं समझते हैं।

आज हम आपको वंशावली शब्द के असली अर्थ से आपको परिचित कराने जा रहें हैं जिसको जानने के बाद आप धड़ल्ले से किसी को भी वंशावली के बारे में लोगों को बता सकते हैं।

वंशावली शब्द आखिर किस भाषा का शब्द है? यह शब्द निकला कहां से है? क्या होते हैं इसके असली मायने? कुलवृक्ष गाथा (Kulvriksh Gatha) में आज की बात यही है।

वंशावली शब्द आया है कहां से?

Kulvriksh Gatha: वंशावली दरअसल संस्कृत भाषा से जुड़ा हुआ शब्द है यदि आप वंशावली शब्द पर गहनता से नजर डालें तो पायेंगे की वंशावली शब्द को बनाने के लिए दो शब्दों का उपयोग किया है पहला वंश और दूसरा अवलि, कहने का मतलब यह है कि वंश+अवलि= वंशावली।

यहां वंश का अर्थ खानदान या पारिवारिक पृष्ठभूमि है जो हमारे जन्म से पहले गुजर चुकी होती है और दूसरा शब्द अवलि है जिसका मतलब है पंक्ति या लाइन। कहने का अर्थ यह कि हमारे पहले की पीढ़ी , वर्तमान पीढ़ी और हमारी आने वाली पीढ़ी,  यदि सबको एक क्रम में खड़ा कर दिया जाये तो यह वंशावली कहलायेगा ।

कैसे जान सकते हैं हम अपने वंश को

अब अपने वंश को जानना बहुत ही आसान हो गया है। यदि आप एक जागरूक व्यक्ति हैं लेकिन आपको अब तक अपने वंश की जानकारी  नहीं की है तो सच मानिए कि आपका अपने परिवार के बारे में ज्ञान बहुत अधूरा है।

हमें खुद अपनी वंशावली जाननी चाहिए और अपने बच्चों को भी इस महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित कराना चाहिए कि हम किस खानदान के वंशज है। हमारे पूर्वज कौन थे ।आज के ऑन लाइन युग में हम अपनी वंशावली क्षण भर में पता सकते हैं।

बस देश की जानी मानी काम कुलवृक्ष( Kulvriksh)  कंपनी की बेवसाइड www.kulvriksh.org , पर जाइए और अपनी वंशावली अर्थात पारिवारिक इतिहास को जानिए।

आप कुलवृक्ष कंपनी के मोबाइल एप पर जाकर भी अपने परिवार की वंशावली  सरलता से देख सकते हैं इसके लिए आपको ऑफिशियल मोबाईल नंबर 7778861234 पर कॉल करना होगा।

Leave a Reply